राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

बच्चों के मैदान में नहीं होने देंगे जन्मदिन पार्टी…स्कूल मैदान दीवार तोड़ने पर बवाल..ग्रामीणोंं की SDM से शिकायत

बिलासपुर—कोटा विधानसभा स्थित मिट्ठू नवागांव के ग्रामीणों ने स्कूल मैदान की दीवार तोड़े जाने को लेकर नाराजगी जाहिर किया है। ग्रामीणों ने स्थानीय कांग्रेस और भाजपा नेताओं के साथ एसडीएम के सामने लिखित शिकायत दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं। बावजूद इसके स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल मैदान की दीवार को तोड़कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं ली गयी है। मामले में कोटा कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर ग्रामीणों के आक्रोश से अवगत कराया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कोटा जनपद पंचायत स्थित मिट्ठू नवागांव के लोगों ने जन्मदिन मनाने को हाईस्कूल की दीवार तोडे जाने पर एसडीएम के सामने लिखित शिकायत दर्ज कराया है। एसडीएम को ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता का जन्मदिन बनाने के लिए हाईस्कूल मैदान की दीवार को तोड़ दिया है। यह जानते हुए भी कि स्कूल सेशन चल रहा है…बच्चों की पढ़ाई हो रही है…। बावजूद इसके बिना अनुमति कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  स्कूल की दीवार को तोड़ा…बल्कि बच्चों के मैदान को भी घेर लिया है। बताया जा रहा है कि मैदान में 14 अगस्त को जिला कांग्रेस अध्यक्ष जन्मदिन मनाया जाएगा। जानकारी मिल रही है कि कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा व्हीआईपी भी  शामिल होंगे।

एसडीएम से लिखित शिकायत में ग्रामीणों ने कहा कि चूकि स्कूल सेशन चल रहा है। यहां दूर दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं। जाहिर सी बात है कि कार्यक्रम आयोजन से बच्चों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ना निश्चित है। बिना अनुमति दीवार तोड़ा जाना अपराध है। हम किसी भी सूरत में कार्यक्रम का आयोजन नहीं होने देंगे।

 मामले में कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र के जरिए…हाईस्कूल मैदान की दीवार तोड़े जाने और मैदान में कार्यक्र  आयोजन को लेकर जनता की भावनाओं से अवगत कराया है। पत्र में अध्यक्ष ने लिखा है कि चुनाव और जनता के आक्रोश को देखते हुए समय रहते कार्यक्रम की तैयारियों को ना केवल रोक लगायी  जाए। बल्कि तोड़ी गयी दीवार को तत्काल ठीक कर जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाए।

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button