राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

प्रदर्शनकारी निकले अपराधीः नग्न प्रदर्शन करने वाले कई युवकों के खिलाफ दर्ज है हत्या का प्रयास, मारपीट, बलवा जैसे कई संगीन अपराध, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

 रायपुर. विधानसभा मानसून सत्र के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे 267 लोगों के नौकरी करने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ युवकों ने नग्न प्रदर्शन किया था. आमा सिवनी मोड़ के पास विधानसभा रोड में नग्न प्रदर्शन करने आए प्रदर्शनकारियों को ड्यूटी पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक ना सुनी. जिसके बाद पुलिस ने अश्लील और अवैधानिक प्रदर्शन को रोकने के लिए 29 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था. सभी आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा दिया है. गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में यह भी पाया गया है कि कई आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, बलवा जैसे कई अपराधों में संलिप्त रहे हैं.आरोपी व्यंकटेश मनहर, जरहाभाठा बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन बिलासपुर में अप.क्र. 505/21 धारा 147, 148, 149, 341, 294, 323, 506, 307, 397, 120बी आईपीसी दर्ज़ है.

आरोपी विक्रम जांगड़े, जरहाभाठा बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र. 99/2011 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि (2) अप.क्र.178/2020 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि (3) अप.क्र.1227/2022 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (4) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी संजीत बर्मन, शांति नगर सिविल लाईन बिलासपुर के खिलाफ थाना सिविल लाईन में (1) अप.क्र.1127/2011 धारा 147, 294, 506, 427 भादवि (2) अप.क्र.950/2022 धारा 295-ए, 509-ख भादवि, 67 आईटी एक्ट (3) अप.क्र.1290/2022 धारा 147, 419, 420, 447, 448 भादवि दर्ज़ है.

123
123
123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button