राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मंदिर के पास मिला भ्रूण, नोचकर खा रहे थे कुत्ते

दुर्ग। भिलाई में एक 4 माह का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई वो मौके पर पहुंची। उस समय वहां कुत्ते भ्रूण को नोच-नोचकर खा रहे थे। पुलिस ने भ्रूण को जब्त किया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि बैकुंठधाम मंदिर के पास एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने पास जाकर देखा तो वो 4 महीने का भ्रूण लगरहा था। भ्रूण को हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से बनना शुरू हुए थे। ये भ्रूण किसका है और किसने यहां फेंका पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा बनाया और उसे पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण अवैध संबंधों के चलते यहां फेंका गया या कुछ और मामला है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button