राज्य समाचार

बकरे का कच्चा आंख खा गया था बुजुर्ग, बिगड़ने लगी तबियत, देखते ही देखते हो गई मौत

Spread the love

सूरजपुर: जिले में एक हैरान करने वाला मामला उसमें आया है। यहाँ एक बुजुर्ग की मौत बकरे का कच्चा आंख निगल जाने की वजह से हो गई। बताया जा रहा है कि बकरे की आंख बुजुर्ग के गले में जा फंसी और फिर दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दरअसल मदनपुर गांव का रहने वाला बागर सिंह अपने साथियों के साथ सूरजपुर आया हुआ था। यहाँ पर सभी पर्री नर्सरी के पास मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे, इसी दौरान बकरे के आंख को बागर सिंह निगल गया। वह आँख बागर सिंह के गले में फंस गया, जहां कुछ देर बाद दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मौत से पहले उसके साथी बागर सिंह को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद डॉक्टर्स ने सतर्क किया है कि कच्चा मंच नहीं खाना चाहिए। इसके परिणाम गंभीर हो सकते है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button