राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
‘शर्म आती है या नहीं तुमको, गलती किए तो छोड़ूंगा नहीं…’, भरी सभा में पटवारी पर बिफरे कांग्रेस विधायक, देखिए वीडियो…
कोरिया। शर्म आती है या नहीं तुमको, पटवारी हो पटवारी जैसे रहो, गलती किये तो छोडूंगा नहीं. जाकर सबका पैसा वापस करना नहीं तो सस्पेंड करवा दूंगा. 10 साल नौकरी नहीं पाओगे. यह बात मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने पट्टा वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणों की पटवारी पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर धमकाते हुए कही.जनपद पंचायत खड़गंवा के समुदायिक भवन में पट्टा वितरण कार्यक्रम में विधायक विनय जायसवाल शामिल हुए थे. इस दौरान मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड में पदस्थ पटवारी सुदामा साहू की ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी रूप देने पटवारी ग्रामीणों से प्रतिकार्य में 10 हजार रुपए रिश्वत लेता है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
