देश विदेशराज्य एव शहर

महिला बोली- धर्म बदलने सास-ननद बना रहे दबाव:घर से निकालने की दी धमकी तो मां-बेटे पहुंचे थाने, लोगों ने जमकर किया हंगामा

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शंकर नगर निवासी अन्नपूर्णा सोनी नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद मुस्लिम धर्म अपना ली है। अब ननद और सास मिलकर उसके ऊपर दबाव बना रहे हैं कि वो भी मुस्लिम धर्म कबूल कर ले। ऐसा नहीं करने पर उसे और उसके बेटे को घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। मोहन नगर पुलिस इसे प्रॉपर्टी का विवाद बता रही है।

शंकर नगर निवासी महिला अन्नपूर्णा सोनी ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसके पति का दो महीने पहले निधन हो गया है। घर में वो, उसका बेटा और सास रहते हैं। उसकी ननद ने मुस्लिम लड़के से शादी कर ली है। इसके बाद से वो बहनों और मां को मुसलमान बनाने के लिए राजी कर रही है। अन्नपूर्णा का आरोप है कि उसने धर्म बदलने के लिए मना किया तो सास और ननद ने मिलकर उसके और उसके बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसे घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना है कि इससे पहले उसके पति पर भी यही दबाव बनाया जा रहा था। उनकी मौत के बाद से उसके बेटे और उस पर दबाव बनाया जा रहा है।

123
123
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button