राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

मूक-बधिर युवक की खंभे में बांधकर पिटाई, VIDEO: पीड़ित ने पुलिस को इशारों में बताई घटना, आरोपी कांग्रेस नेत्री महिला के खिलाफ केस दर्ज

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में भोपाल-देवास हाईवे पर महिला ने मूक-बधिर शख्स की खंभे से बांधकर पिटाई कर दी और उसका वीडियो बनवाया। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित मूक-बधिर थाने पहुंचा और इशारों में पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पीड़ित संतोष सोलंकी निवासी ग्राम अरनिया ने पुलिस को इशारों में बताया कि दौलतपुर की रहने वाली शीला बाई ने ​​​​अपने साथियों की मदद से उसे भोपाल हाईवे पर खंभे से बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आरोपी महिला कांग्रेसी नेत्री बताई जा रही है। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि संतोष उसे फोन पर परेशान करता है। इसके बाद वह उसकी डंडे से पिटाई करने लगती है। महिला ने पीड़ित से उठक-बैठक लगाने और मुर्गा बनने को भी कहा। पीड़ित महिला से हाथ जोड़कर और कान पकड़कर मारपीट न करने की गुहार लगाता रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button