September 6, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़राजनीती

भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्य में लगे 25 हजार अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले पर लगाई रोक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भिलाई। नई सरकार कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य में लगे 25 हजार अधिकारियों, कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं कर पाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने आज एक राज्य सरकार को एक मेल भेजकर तबादले पर रोक लगा दी है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव खतम होने के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो गया है। आज इसके लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय में एक अहम बैठक हुई। इसी दौरान दिल्ली से निर्वाचन आयोग का मेल आ गया।
आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समाप्त नहीं हो जाता, तब तक चुनाव कार्य से जुड़े अफसरों और कर्मचारियों का तबादला नहीं करें। आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 25 जनवरी का डेट तय किया है। लेकिन, अफसरों का कहना है कि इसमें वृद्धि भी हो सकती है।
ज्ञातव्य है, भाजपा की 15 साल पुरानी सरकार बदलने के बाद कांग्रेस सरकार बड़ी संख्या में अफसरों का ट्रांसफर करने वाली थी। 27 में से करीब 15 जिले के कलेक्टरों को तुरंत बदलने की खबर थी। बड़ी संख्या में एडिशनल कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों से एआरओ बनाए जाते हैं, उन्हें भी बदला जाना था।
राज्य में 23,957 बूथ है। सभी पर एक-एक बूथ लेवल आफिसर होता। सब मिलाकर करीब 25 हजार अधिकारी, कर्मचारी आयोग के इस आदेश से 25 जनवरी तक सुरक्षित हो जाएंगे।
सरकार को किसी कलेक्टर को बदलना भी होगा तो अब आयोग को तीन नामों का पेनल भेजना होगा। वो भी कारण बताकर। उसमें भी आयोग को जो नाम उपयुक्त लगेगा, उस पर टिक लगा देगा। इसलिए, नई सरकार अब 25 जनवरी के बाद ही कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर्स के ट्रांफसर पर सोचेगी।

Related Articles

Check Also
Close