राज्य समाचार

24 घंटे में मिले कोरोना के 476 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या अब 2222 पहुंची

Spread the love

18.041.23| राज्य में हर दिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार और प्रशासन अलर्ट हो गया है। पिछले 24 घंटे में 476 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, प्रदेश में 5620 लोगों की कोरोना जांच हुई है। आपको बता दें कि, कोरोना बुलेटिन के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या अब 2222 पहुंच गई है। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 8.47 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। मंत्री सिंहदेव ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। दवाइयों की उपलब्धता और कोविड प्रोटोकॉल को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सोमवार को प्रदेश के 22 जिलों से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। राजधामी रायपुर में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 53 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा राजनांदगांव में 50, दुर्ग में 33, बालोद में 20, धमतरी में 21, बलौदाबाजार में 20, महासमुंद में 19, कोरबा में 28, सरगुजा में 36, कांकेर में 27 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं, राजधानी रायपुर में कोविड के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि सोमवार को कोविड के कारण राज्य में किसी नागरिक की मौत नहीं हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button