राज्य समाचार
हड़ताल पर बैठे सिविल अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी, मरीजों की मुश्किलें बढ़ी
03.12.22| धमतरी जिले के सिविलअस्पताल में आ रहे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई है। यहां किसी मरीज को इलाज नहीं मिल रहा है। ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि सिविल अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है। डॉक्टर्स समेत सभी कर्मचारियों के एक साथ हड़ताल पर जानें से अस्पताल की सेवा अव्यवस्थित हो गई है और यहां आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले 4 युवकों ने कुरुद स्थित सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से बदसलूकी की थी। युवकों ने नर्सिंग स्टाफ के साथ गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इससे नाराज होकर सभी डॉक्टर्स और अस्पताल कर्मचारीयों ने हड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

