September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
BIG BREAKING : कोरबा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से पुलिस कॉलोनी के तीन बच्चों की मौतधमतरी जिले में सौर सुजला योजना-किसानों की खुशहाली का नया सूरजपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभालाबाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहलऔद्योगिक कारखानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारीकृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के खेतों में किया भ्रमणशिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल डेकानि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा
छत्तीसगढ़

ठण्ड का नया रिकॉर्ड : रायपुर में 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान,

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

27.11.22|छत्तीसगढ़ में इस साल ठंड नया रिकॉर्ड बना सकती है। इसके लक्षण नवम्बर बीतते-बीतते दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सयस तक कम है। मौसम विभाग के पिछले 10 साल के रिकॉर्ड में नवम्बर महीने में इतना कम तापमान कभी दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है, दिसम्बर के पहले सप्ताह से रात अधिक सर्द हो जाएगी।

रायपुर में नवम्बर के महीने में औसतन 15-16 डिग्री सेल्सियस सामान्य न्यूनतम तापमान होता है। अब से 139 साल पहले यानी साल 1883 में 22 नवम्बर को रायपुर में 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। यह इस शहर का सर्वकालिक रिकॉर्ड है। पिछले 10 साल में सबसे अधिक ठंढी रात का रिकॉर्ड 13.3 डिग्री सेल्सियस का है। यह 18 नवम्बर 2012 को दर्ज हुआ था।

2013 में यह 13.5 डिग्री सेल्सियस और 2014 में 13.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ। उसके बाद के सालों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। पिछले साल नवम्बर महीने में रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो 29 नवम्बर को रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा बताते हैं, रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान को जो डाटा आया है वह नवम्बर महीने में पिछले 10 सालों में यह रायपुर का सबसे कम तापमान है। आगे भी न्यूनतम तापमान में गिरावट या कुछ अधिक होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में उत्तर की ओर से सूखी और ठंडी हवाओं का आना जारी है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट होती जा रही है। रविवार सुबह आए डाटा के मुताबिक कवर्धा का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ है। एक दिन पहले यह 6.6 डिग्री तक था। यह पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा है। चरम उत्तर और चरम दक्षिण के जिलों में काफी ठंड है। उत्तर में कोरिया का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और अंबिकापुर का 9 डिग्री सेल्सियस है। वहीं दक्षिण का कांकेर 9 डिग्री और दंतेवाड़ा 9.8 डिग्री सेल्सियस तक ठंडे हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close