राज्य समाचार
नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो आदिवासी ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उतारा मौत के घाट
16.10.22| बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो आदिवासी ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की हत्या मुखबिरी का आरोप लगाकर की है।पूरा मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है। यहां पेद्दाकोरमा निवासी राजू मोडियम और पूसनार निवासी दूला कोडमे की नक्सलियों ने हत्या की है। पेद्दाकोरमा में जनअदालत लगाने के बाद दोनों ग्रामीणों की हत्या की गई है।बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा- सूचना मिली है, तस्दीक की जा रही है। अब तक परिजन शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
