राजनीतीराज्य समाचार

‘बहुत जल्द कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो जाएगी’- सीएम बघेल

15.11.22| सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी इंतजार कर रही थी, लेकिन उन्होंने जारी कर दिया है. बहुत जल्द कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो जाएगी. यह चुनाव मतदाता तय करते हैं. बघेल ने कहा कि 4 साल की उपलब्धि को लेकर जनता के बीच जाएंगे. भानुप्रतापपुर बचाने में सफल रहेंगे.

वहीं गुजरात पैटर्न में छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी टिकट वितरण करेगी, इस पर सीएम ने कहा कि बीजेपी के किसी नेता को टिकट नहीं मिलेगा. मैं कब से बोल रहा हूं. सभी नेता जबरदस्ती अपना नंबर बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. बिना मुद्दे को मुद्दा बनाकर आंदोलन करते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दें कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम (Brahmanand Netam) के नाम पर मुहर लगा दी है. ब्रम्हानंद नेताम वर्ष 2008 में भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं. भाजपा ने प्रदेश चुनाव समिति में पांच नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा था. भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 17 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button