राज्य समाचार

चाचा ने अपनी ही गूंगी भतीजी को बनाया हवस का शिकार, पिछले दो सालों से कर रहा था दुष्कर्म

13.10.22| वैशाली नगर थाना क्षेत्र में चाचा ने अपनी ही गूंगी (मूक बधिर) भतीजी को हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी चाचा ने सोचा की वो किसी को कुछ बता नहीं पाएगी इसलिए दो साल पहले घर में अकेला पाकर उसने अपनी ही भतीजी की आबरू लूट ली. साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी. डर के मारे युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया तो चाचा की हिम्मत बढ़ गई. पिछले दो सालों से जब भी मौका पाता भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है. उनकी बेटी की आबरू किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके चाचा ने लूटी है. उसका यह घिनौना कार्य पिछले दो सालों से चलता आ रहा है. लड़की जब 16 साल की थी तब पहली बार घर में अकेला पाकर चाचा ने उससे रेप किया था. उसने उसे धमकी दी थी कि यदि वो किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा.

डर के मारे बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया. इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई. उसने सबसे पहले 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद 2021 में और फिर 19 अप्रैल 2022 को अपनी हवस का शिकार बनाया. जब पीड़िता को लगा कि चाचा की गंदी हरकतें नहीं रुकने वाली तो उसने अपने माता-पिता को इशारों में और लिखकर सारी सच्चाई बताई. वैशाली नगर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मो. असलम खान (40 साल) के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.ससे रेप किया था. उसने उसे धमकी दी थी कि यदि वो किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button