करियरराज्य समाचार

धोखाधड़ी करने वाले दो अंतर्राजीय ठग गिरफ्तार, भूत-प्रेत का डर दिखाकर की सोने-चांदी सहित 75 लाख की ठगी

01.10.22|  राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो अंतर्राजीय ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर और सोने-चांदी व पैसे को डबल करने का लालच दिया। जिसके बाद परिवार के सदस्यों से अलग-अलग समय पर 62 तोला सोना और 42 लाख नगदी लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने महिला सहित दो आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों में 2 दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ों रूपये की ठगी की है।

पुलिस के अनुसार कुशालपुर निवासी रेखा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि फरवरी 2022 में अपने परिवार के सदस्यों के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गई थी। इसी दौरान रेखा की पहचान आशुतोष नामक सन्यासी से हुई। जिसने अपने साथी आरती पाटिल से रेखा और उसके परिवार के सदस्यों की मुलाकात कराई। बताया कि आरती पाटिल हस्तरेखा देखकर भविष्य बताती है। दर्शन के दौरान प्रार्थिया एवं उसके पारिवारिक सदस्य सन्यासी आशुतोष एवं आरती पाटिल के साथ रहे और अपना-अपना मोबाईल नम्बर उन्हें दिये। दर्शन से वापस आने के बाद भी रेखा और उसके परिवार के सदस्यों की बातचीत सन्यासी आशुतोष एवं आरती पाटिल से होती रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने बताया कि जिसके बाद माह जून 2022 से 21 सितंबर 2022 के मध्य रेखा और उसके परिवार के सदस्यों को परिवार में भूत-प्रेत होने का डर दिखाकर और सोने चांदी के जेवरातों तथा नगदी रकम को दोगुना करने का प्रलोभन देकर अपराधिक षड़यंत्र करते हुए रेखा और उसके परिवारिक सदस्यों से अलग-अलग तिथियों में 67 तोला सोने के जेवरात कीमती 33,50,000 रुपये तथा नगदी रकम 42,00,000 रूपये जुमला कीमती 75,50,000 रूपये प्राप्त कर ठगी कर फरार हो गये।

लाखों रूपये ठगी की उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी विशलेषण के माध्यम से भी आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों की उपस्थिति महाराष्ट्र के अकोला में होना पाये जाने 5 सदस्यीय टीम को अकोला (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। जहां आरोपियों की पतासाजी करते हुए दोनों को पकड़ा गया और पूछताछ लिए रायपुर लाया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने रेखा और उसके परिवार से  ठगी की घटना को कारित करना स्वीकार किया। इसके अलावा आरोपियों द्वारा लोगों को अपने झांसे में लेकर भूत-प्रेत का डर बताकर पूजा-पाठ कराने और सोने के जेवरातों और रुपयों को दोगुना करने का प्रलोभन देकर हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश सहित देश भर में घुम-घुम कर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ों रूपयों की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के संबंध में उक्त राज्यों के संबंधित थानों में भी जानकारी साझा की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1.सुषमा प्रभाकर पाटिल पति प्रभाकर पाटिल उम्र 48 साल निवासी शिव शक्ति नगर थाना जामनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र।

2. अशोक नाथूलाल भोलावत उर्फ बाबा पिता नाथूलाल भोलावत उम्र 54 वर्ष निवासी 17/383 गुजरात हाऊसिंग बोर्ड बाॅम्बे मार्केट थाना वराछ रोड जिला सूरत गुजरात।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button