12/04/2026

मुख्यमंत्री बघेल ने BJP पर की करारी टिप्पणी, कहा- ‘पाकिस्तान में 2 अंपायर खेला करते थे, उसी तरह बीजेपी अकेले नहीं लड़ती’

0

09.09.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाकिस्तान क्रिकेट का उदाहरण देते हुए BJP पर करारी टिप्पणी की है. बघेल ने ED, IT और CBI छापा को लेकर भाजपा कर तीखा हमला बोला है. उन्होंने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में दो अंपायर भी खेला करते थे, उसके बाद नेशनल नियुक्त किया जाता था, उसी तरह भाजपा अकेले नहीं लड़ती है. ईडी, आईटी, डीआरआई, सीबीआई जैसी सेंट्रल एजेंसियां लड़ती हैं.

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RSS और BJP पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग छत्तीसगढ़ में मॉडल सीखने आते हैं. केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार की कई योजनाओं को अपनाया है. भारतीय जनता पार्टी ढलान पर है. ये बात सीएम बघेल ने बिलासपुर सर्किट हाउस में कही है.

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय समन् वय बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं. इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत करेंगे. इन सबके बीच सीएम भूपेश के इस बयान ये सियासी गलियारे में खलबली मची दी है.मोहन भागवत और जेपी नड्डा समन्वय बैठक में पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता और सामाजिक समरसता से संबंधित विषयों पर समन्वित प्रयासों पर चर्चा करने के अलावा संगठनों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां लेंगे और साझा करेंगे. इसके अलावा शिक्षा और वैचारिक क्षेत्रों, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.
 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News