राज्य समाचार

बोलेरो ने वैन को मारी ठोकर, एक बच्चे की मौत, लगभग 7 लोग घायल

24.08.22| कुरूद थाना क्षेत्र में 12 घंटे के अंदर 2 सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 9 महीने की बच्ची भी शामिल हैं। बीती रात नेशनल हाईवे पर छाती के पास हुई, जबकि आज सुबह करीब 8 बजे नारी गांव के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घटना की पुलिस जांच कर रही है। कुरूद पुलिस के मुताबिक हादसा छाती के पास के पास हुई है। बोलेरो क्रमांक सीजी 04 एनके 6434 के चालक ने वैन सीजी 11 एआर 7794 को ठोकर मार दी। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, लगभग 7 लोग घायल हो गए हैं।

2 धमतरी और बाकी कुरूद अस्पताल भेजे गए हैं। कुरूद थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने बताया कि बोलेरो की ठोकर से ईको सवार लोगों को चोट आई है, जिसमें एक 9 माह के बच्चे की मौत हो गई है। घायलों को ज्यादा चोट नहीं आई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुरूद से नयापारा राजिम मार्ग पर नारी के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएफ 4363 ने बाइक सीजी 05 एक्स 5785 को टक्कर मार दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कुरूद पुलिस के मुताबिक हादसे में बाइक सवार धमतरी के करेठा निवासी चंदू सतनामी (55) के रूप में पहचान हुआ है। मृतक नारी अपने ससुराल जा रहा था। ट्रक में सीमेंट लोड है। सिर पर गंभीर चोट आने से खून अधिक मात्रा में बाहर निकल आया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोडक़र फरार हो गया है। कुरूद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ट्रक व बाइक को जब्त कर थाने लाया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button