राज्य समाचार

भावना बोहरा ने 81 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा ने बुधवार को 81 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सात ग्रामों में सामुदायिक भवन, नाली, शौचालय, सीसी रोड और व्यवसायिक परिसर निर्माण जैसी योजनाओं का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम गोरखपुर कला में सामुदायिक भवन, सुरजपुरा में नाली,शौचालय एवं भवन, ग्राम कोसमंदा में भवन, रणवीरपुर में व्यवसायिक परिसर, डोंगरिया में सी.सी. रोड, नवघटा में भवन एवं ग्राम उड़िया खुर्द में सी.सी.रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधायक बोहरा ने कहा, “गांव हमारी असली ताकत हैं। जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, तब तक संपूर्ण विकास अधूरा रहेगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर गांव में विकास की रोशनी पहुँचे और हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में विकास की रफ्तार तेज हुई है, और अब पंडरिया क्षेत्र में भी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान, युवाओं को रोजगार और वरिष्ठजनों को आयुष्मान योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावी रूप से मिल रही हैं।

इस मौके पर भाजपा रणवीरपुर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। विधायक ने सभी से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और निर्माण कार्यों की निगरानी में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button