मनोरंजनराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

शाह रुख खान ने ‘पठान’ से शेयर किया बंदूक थामे दीपिका पादुकोण का पहला लुक…

25.07.22| शाह रुख खान की फिल्म ‘पठान’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में शाह रुख खान दमदार एक्शन और सिक्स पैक एब्स के साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन खास बात ये है कि शाह रुख खान के साथ 6 साल बाद दीपिका पादुकोण की जोड़ी बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म से अब तक शाह रुख खान का पोस्टर सामने आया था, जिसने ऑडियंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। शाह रुख खान के बाद अब फिल्म से दीपिका पादुकोण का भी पहला लुक आउट हो चुका है। जिसे देखकर ये साफ जाहिर है कि फिल्म में दीपिका का दमदार एक्शन फैंस को देखने को मिल सकता है।

दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘पठान’ से पहले लुक को बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फर्स्ट लुक में दीपिका पादुकोण ने हाथ में बंदूक थामी हुई है। बंदूक से निकली बुलेट की रफ्तार के साथ ही दीपिका पादुकोण के फर्स्ट लुक पर से पर्दा उठाया गया। जिसमें दीपिका पादुकोण का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। यह एक मोशन पोस्टर है, जिसे शेयर करते हुए शाह रुख खान ने कैप्शन में लिखा, ‘इसको आपको मारने के लिए बुलेट के जरुरत नहीं है। दीपिका पादुकोण का लुक प्रेजेंट है। यशराज के 50 साल के साथ पठान का सेलिब्रेशन। आपको 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं’।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button