देश विदेशराजनीतीराज्य एव शहर

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,

21.06.22| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ED की चल रही पूछताछ के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है। ED द्वारा मंगलवार को भी राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है। मंगलवार को कांग्रेस के सांसद-विधायक और देश भर के पदाधिकारी-कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताएंगे।

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कल ‘अग्निपथ’ के मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और वेणु गोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कुल 7 सदस्य राष्ट्रपति से मिलने गए थे। हमारा पहला मुद्दा ये है कि ‘अग्निपथ’ को वापस लिया जाए क्योंकि ये देश के हित में नहीं है। बता दें कि ED के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेस AICC दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस प्रदर्शन में PCC चीफ मोहन मरकाम शामिल रहे। इस दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बेरिकेट्स लगाकर रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button