राज्य समाचार

हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

18.06.22| छत्तीसगढ़ के एक नाबालिग लड़के ने देहरादून के एक होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में ले किया। मामला देहरादून के राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात का है। पुलिस ने बताया कि राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था।

इसी दौरान एक लड़का वहां आया। इस पर महिला ने उससे कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। फिर नाबालिग ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button