राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस कुछ घंटे और खुश हो ले फिर तो रमन राज ही आना है: भाजपा

प्रदेश भाजपा मोर्चा अध्यक्षों का दावा एक्जिट पोल को धता बताएगी जनता

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मायावी वादों का कोई असर नहीं हुआ है। झूठ, छल-प्रपंच और षड्यंत्रों के धरातल पर खड़ी कांग्रेस बेनकाब हो गई। छत्तीसगढ़ के चुनावों में दीगर तमाम फैक्टर्स पर रमन फैक्टर ही भारी रहा है।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अजा मोर्चा अध्यक्ष कृष्णमूर्ति बांधी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कोमल जंघेल ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि एक्जिट पोल के अनुमानों को धता बताकर प्रदेश की जनता पूरे विश्वास के साथ भाजपा की चौथी बार सरकार बना रही है और हम जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में पुन: एक स्वस्थ-सुविचारित और लोक-कल्याणकारी सरकार बनाएंगे। एक्जिट पोल के सर्वे से ज्यादा विश्वसनीय सर्वेयर तो हमारे लाखों कार्यकर्ता हैं जो पुरुषार्थ व समर्पण के धनी है। वे हर पल जनता के बीच रहकर काम करते हैं और हम अपने कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर पूरा विश्वास रखते हैं। इन चुनावों में अपनी जीत के दावे कर रहे कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए मोर्चा अध्यक्षों ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की इस खुशफहमी की उम्र अब गिनती के घंटों की रह गई है। 21 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक कांग्रेसियों को खुश रहने का आखिरी मौका मिला है। एक-दो एक्जि़ट पोल्स के परिणाम जऱा पक्ष में देखकर उन अनुमानों पर हवाई किले बना रहे कांग्रेस नेताओं को भाजपा नेताओं ने ख्वाबों से दुनिया से बाहर निकलकर 11 दिसम्बर के सच का सामना करने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button