राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी में, मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिए संकेत

Spread the love

01.06.22| देश की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की तैयारी में है. केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस बात के संकेत दिए हैं. प्रहलाद पटेल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ये संकेत दिए. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए एक कानून जल्द ही लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि चिंता न करें, ये भी होगा. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जिस तरह से सरकार ने मजबूत और बड़े निर्णय लिए हैं, बाकी के निर्णय भी लिए जाएंगे.

उन्होंने छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला. प्रहलाद पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कुछ केंद्रीय योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने में असफल रही है. उन्होंने जल जीवन मिशन का उदाहरण दिया और कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार इस योजना का 23 फीसदी लक्ष्य ही पूरा कर पाई है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ये हाल तब है जब इस योजना का राष्ट्रीय औसत 50 फीसदी के करीब है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी के स्रोत की कोई कमी नहीं है लेकिन इनके प्रबंधन की समस्या है. केंद्रीय मंत्री इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाई. इससे पहले, प्रहलाद पटेल ने ICAR नेशनस इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट, बरोंदा में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में शिरकत की.

उन्होंने केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बात की. प्रहलाद पटेल ने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले आठ साल की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि सेवा, गुड गवर्नेंस और गरीब कल्याण ही केंद्र सरकार के मूल मंत्र हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button