छत्तीसगढ़राजनीती

पुरंदेश्वरी BJP नेताओं को हंटर लगाने छत्तीसगढ़ आती हैं : मुख्यमंत्री

Spread the love
Listen to this article

28.05.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत आज कोंडागांव के दौरे पर है। इस दौरान सीएम ने आम जनता से मुलाकात कर उनसे संवाद कर रहे हैं। इस बीच सीएम ने प्रदेश में बीजेपी की स्थिति को लेकर बयान दिया है। CM भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे पर चुटकी ली है। कहा कि पुरंदेश्वरी BJP नेताओं को हंटर लगाने छत्तीसगढ़ आती हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति दयनीय हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने बस्तर में विकास का दावा किया है। कहा कि हमारे कार्यों से लोगों का विश्वास बढ़ा है, और नक्सल पीछे हटे हैं। यही वजह है कि अब बैंकों की मांग हो रही है, जबकि यहां कभी बैंक की मांग नही होती थी, यह अच्छा संकेत है। आगे कहा कि बस्तर बदल रहा, विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हम विश्वास विकास सुरक्षा को लेकर कार्य कर रहे हैं। कोंडागांव में समीक्षा बैठक में CM भूपेश बघेल ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रशासनिक अधिकारी को स्कूल में जाकर बच्चों का मार्गदर्शन करने को कहा है। वहीं अफसरों को नसीहत दी है कि अपने कार्य को आनंद मानकर कीजिए, काम का बोझ बिल्कुल न लें बस सोच बदलने की जरूरत है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button