राज्य समाचार

घर से भागकर की लव मैरिज, झगड़े के बाद मायके गई तो पति ने की पत्नी की न्यूड फोटो वायरल

Spread the love

27.05.22, बिलासपुर में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाकर अपनी पत्नी की न्यूड फोटो अपलोड कर दी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती को पता चला तो उसने थाने में FIR करा दी। इसके बाद से आरोपी पति फरार है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही दोनों ने घर से भागकर लव मैरिज की थी। हालांकि विवाद होने पर लड़की अपने मायके चली गई।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक और युवती के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही जाति के भी हैं, फिर भी परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके चलते करीब 2 माह पहले युवक और युवती अपने घरों से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों पति-पत्नी किराए पर मकान लेकर अलग रहने लगे, लेकिन कुछ दिन बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद युवती उसे छोड़कर अपने मायके आ गई। इस बात से नाराज युवक ने इंस्टाग्राम पर फेक ID बनाई और पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर दी। साथ ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस घटना की जानकारी होने पर युवती अपने भाई के साथ शिकायत करने पुलिस अफसरों के पास पहुंची। युवती ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद केस दर्ज कराने के लिए उसे कोतवाली थाने भेजा गया। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि पति ने उसके गहने व अन्य सामान भी रख लिए हैं। महिला ने अपना सामान भी दिलाने की मांग की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button