राजनीतीराज्य समाचार

आंदोलन करते हुए कई बीजेपी नेता गिरफ्तार, इस जिले में भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ा

धरना-प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ में जारी सरकारी आदेश के खिलाफ BJP ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने सोमवार को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत की। रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू किया। वहीं पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए।वहीं जांजगीर में कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान एसआरपी चौक के पास आंदोलन करते हुए कई बीजेपी नेता गिरफ्तार किए गए। इनमें श्रीचंद सुंदरानी, पवन साय, नवीन मार्कंडेय, दीपक महस्के समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता गिरफ्तार किए गए। कालीबाड़ी चौक में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए निकले। सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित तमाम नेता जेल भरो आंदोन का नेतृत्व कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button