राज्य समाचार
BREAKING NEWS: नक्सलियों ने की कोटवार लखमा मरकाम की हत्या, मौके पर पहुंची फोर्स…
दंतेवाड़ा। जिले में नक्सलियों ने लखमा मरकाम की हत्या कर दी है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है. वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि नक्सलियों ने चारो तरफ एंबुश लगा रखा है, जिसके कारण फोर्स पैदल निकली है. बता दें कि, बीती रात नक्सलियों ने धारधार हथियार से हमला कर लखमा मरकाम को मौत के घाट उतार दिया है.मृतक गांव का कोटवार था पुलिस घटनास्थल के लिए निकली है. साथ ही यह जानकारी भी मिल रही है कि कटेकल्याण नक्सली क्षेत्र है.जहां से 12 किलोमीटर दूर ये गांव पड़ता है. नक्सली एंबुश होने की संभावना के चलते फोर्स पैदल ही निकली है. घटना की पुष्टि ASP राजेन्द्र जयसवाल ने की है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

