राज्य समाचार
CG में जंगली आतंकः 4 हाथियों के दल से खौफ में ग्रामीण
जिले में एक बार फिर से मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क से 4 हाथियों के दल ने दस्तक दी है. जिससे ग्रामीणों में दहशत का मौहाल है. हालांकि हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है. स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी, उसके बावजूद वन विभाग की टीम नदारद रही.
मिली जानकारी के अनुसार जिले के सीमा से सटे मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क से हाथियों का दल पण्डारिया ब्लॉक के सुदूर वनांचल इलाके में पहुंचा है. इसके पहले भी 9 हाथियों का दल जिले के जंगल मे दाखिल हुए और बहुत उत्पात मचाया था. कुछ ग्रामीणों का घर तोड़ दिया था, उसके बाद से ही वनकर्मचारियों ने ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराई थी और हाथियों से दूर रहने और फोटो खींचने से मना किया था.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
