राज्य एव शहर

तालाब में मिली युवक की अधजली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

कवर्धा जिले के स्थानीय भोजली तालाब में एक युवक का अधजला शव मिला है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पोस्टमार्टम के बाद और भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.  वहीं इस पूरे मामले की जांच में जुट गई पुलिस का मानना है कि इस युवक की आग लगाकर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के सारे सबूत को इकट्ठा कर अज्ञात हत्यारे की जांच में जुट गई है. पुलिस की माने तो मृतक की शिनाख्त हो गई है. मृतक कवर्धा के रामनगर में रहने वाले रामकुमार बताया जा रहा है, जो कि पास ही चारभाठा गांव में कृषि केंद्र संचालित करता था. फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद और भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है.

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button