17/04/2026

70 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, 2 एफआइआर, 10 लोग जेल भेजे गए

0

रायपुर, 5 फरवरी। पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर 40 से अधिक संगठनों ने शुक्रवार को बूढ़ा तालाब धरना स्थल में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद रैली को पुलिस द्वारा सप्रे शाला के पास रोका गया। रैली में शामिल कुछ प्रदर्शनकारी सप्रे शाला से वापस होकर अलग अलग रास्ते में जाकर प्रदर्शन करने लगे, कुछ जगह सड़क पर बैठने लगे, जिससे सामान्य आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। पुलिस के द्वारा लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में गिरफ़्तार कर सेंट्रल जेल परिसर ले जाया गया। 10 लोगों को कार्यपालिक दंडाधिकारी के द्वारा जेल भेजा गया एवं शेष को ज़मानत पर रिहा किया गया। इस घटनाक्रम में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध 2 FIR दर्ज़ की गयी है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News