13/04/2026

बस्तर में नक्सली हमला 5 जवान शहीद

बीजापुर। बासागुड़ा थाना क्षेत्र में आज नक्सलियों ने जबर्दस्त बम विस्फोट कर चुनावी माहौल के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश की। विस्फोट में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए। 2 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। एएसपी दिव्यांग पटेल ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ-168 बटालियन के जवान शनिवार को एरिया डोमिनेशन के लिए नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र में गए थे। बासागुड़ा से 6 किलोमीटर दूर मुर्दोगुण्डा के पास जब जवान पहुंचे पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जोरदार विस्फोट कर दिया। विस्फोट से 5 जवान स्थल पर ही शहीद हो गए। 2 घायल जवानों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में सभाएं थीं।
शहीद जवानो के नाम
मीर माथुर रेहमान
बीएम बहरा
एएच प्रवीण
श्रीनू
घायल
बाबू राव सिध्देश्वर
परमार हार्दिक सुरेश कुमार

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News