राज्य समाचार

चुनाव प्रचार के लिए भूपेश महाराष्ट्र गए, रमन पर कटाक्ष

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा और कहा कि पूरा देश जान चुका है कि गरीबों का चावल किसने लूटा है, और इसलिए उन्हें प्रचार से दूर रखा गया है। श्री बघेल महाराष्ट्र के साथ-साथ हरियाणा और उत्तरप्रदेश में भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को प्रचार के दूर रखने के कारण देश जान चुका है कि गरीबों का चावल किसने लूटा है। इसलिए उन्हें प्रचार से दूर रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में तीन दिन का प्रचार कार्यक्रम बना है। वहां कांग्रेस अच्छी स्थिति में है। श्री बघेल नागपुर उत्तर, पूर्व और दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा लेंगे। नागपुर दक्षिण से मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में प्रचार के लिए जाएंगे। वहां प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल हरियाणा भी जाएंगे जहां वे एक दिन रहकर अलग-अलग जगहों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
रमन का पलटवार
मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि तमाम आरोपों और झूठी बातें करके अगर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ और हमारी चरित्र हत्या करना चाहते हैं, तो इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव अभियान में मुझे कहां जाना है, यह रमन सिंह तय नहीं करते हैं। यह पार्टी तय करती है। इसमें मुख्यमंत्री को दुखी होने की क्या जरूरत है?

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button