राज्य समाचार

रायपुरा के डेयरी में 100 से ज्यादा उपद्रवियों ने मचाया उत्पात, मजदूरों की लाठी डंडों से पिटाईं

Spread the love

रायपुर। राजधानी के रायपुरा इलाके में एक डेयरी में शनिवार देर रात 100 से ज्यादा लोगों ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने मजदूरों के बारे में जानकारी लेकर उनसे जमकर मारपीट की। घर के सारे सामान टीवी, फ्रिज, एलईडी सब तोडफ़ोड़ दिया। आधे घंटे तक उत्पात मचाने के बाद पुलिस के आने से पहले बदमाश फरार हो गए।
इतना ही नहीं अज्ञात उपद्रवियों ने वहां के गाय-भैंसों को एक खोलकर ले गए जिनको पुलिस ने छुड़वा कर डेयरी मालिक के हवाले किया। डेयरी संचालकों के मुताबिक अज्ञात हमलावर बाहरी हो कहकर डेरियां खाली करने की बात कर रहे थे।
इसके साथ ही शरारती उपद्रवियों ने घर में रखें एलईडी फ्रीज समेत वहां खड़ी गाडिय़ों में जमकर तोडफ़ोड़ की और वहां मौजूद लोगों को लाठी डंडों से बेदम पिटाई भी की।फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन अभी तक वारदात में शामिल लोगों में से किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button