March 12, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
बालको के ‘उन्नति उत्सव’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मानहोली पर जुमे की नमाज के समय में बदलाव, छग वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसलाआमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्तपंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता…CGPSC प्रीलिम्स 2024 का रिजल्ट जारी, 3737 अभ्यर्थी मेंस के लिए क्वालीफाईअंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारारायपुर में कार सवार युवकों से करोड़ों की नगदी बरामद, हवाला का शक14 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंदभारतीय सेना में भर्ती की अधिसूचना जारीसतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फील्ड में सही तरीके से लागू करना है : संभागायुक्त
छत्तीसगढ़

डब्ल्यूआरएस में 101 फीट का रावण, सतरंगी आतिशबाजी भी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। शहर में मंगलवार को दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 101 फीट का रावण दहन किया जाएगा। वहीं 85-85 फीट का कुंभकर्ण, मेघनाथ होगा। दशहरा उत्सव पर यहां सतरंगी आतिशबाजी की जाएगी। स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके होंगी। अध्यक्षता-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।
कार्यक्रम में शहर के सांसद सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे समेत कई जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के अफसर प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दशहरा उत्सव लंबे समय से मनाया जा रहा है और वहां शहर का सबसे बड़ा दशहरा उत्सव आयोजित किया जाता है। नगर-निगम प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था की जा रही है।
शहर में इसके अलावा रावणभाठा मैदान भाठागांव, बीटीआई मैदान शंकर नगर, दशहरा मैदान चौबे कॉलोनी, दशहरा मैदान रोहिणीपुरम, सप्रे शाला मैदान में भी राम लीला आयोजित कर रावण दहन किया जाएगा। वहां भी दर्जनों फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। इन सभी जगहों पर रावण दहन देखने लाखों दर्शकों की भीड़ जुटेगी। यातायात पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने पार्किंग की व्यवस्था की है। इन सभी कार्यक्रम स्थलों से कुछ दूरी पर दोपहिया-चार पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
विधायक कुलदीप जुनेजा व दशहरा उत्सव आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार प्लास्टिक मुक्त का संदेश देते हुए दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में बाहर से कलाकार बुलाने के बजाय स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। यहीं के कलाकार आकर्षक आतिशबाजी के साथ रामलीला पेश करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जारी है।

gramyatracg

Related Articles

Check Also
Close