राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

पत्नी के प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे के भीतर मामले का हुआ खुलासा

बलरामपुर: जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरी में कल कुएं में मिली एक युवक की लाश के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। दोनों ने मिलकर टंगिया से मारकर युवक की हत्या की थी। वारदात किए बाद साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को कुएं में फेंक दिया था।

मृतक का नाम माधवेश था। वह ग्राम पंचायत लोधी के स्कूल में भृत्य के पद पर पदस्थ था। उसकी पत्नी का नाम पूजा था। दोनों की काफी पहले शादी हो चुकी थी लेकिन पति के नहीं रहने पर पिछले लगभग 3 महीने से पूजा का अर्जुन नाम के ट्रक ड्राइवर से अफेयर चल रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लगभग 15 दिन पहले भी मृतक माधवेस को अपनी पत्नी के इस कृत्य के बारे में पता चला था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है उसने पत्नी को समझाया और दोनों में काफी वाद विवाद भी हुआ था।घटना की रात मृतक की पत्नी अपने आशिक के साथ घर में ही मौजूद थी जब माधवेश घर पहुंचा तो वह यह देख कर आग बबूला हो गया।

मृतक की पत्नी ने तत्काल ही अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया और सबसे पहले उसी ने टंगिया से अपने पति के सिर पर वार कर दिया इस पर उसके आशिक अर्जुन ने भी मदद की दोनों ने उसे इतना मारा कि वह मौके पर बेहोश हो गया और फिर साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों आरोपियों ने उसकी लाश को घसीटते हुए कुएं में फेंक दिया।

सुबह जब कुएं में युवक की लाश मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची आसपास खून के धब्बे देखकर पुलिस को प्रथम दृष्टया ही यह मामला हत्या का लगने लगा,संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतिका की पत्नी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि प्रेमी अर्जुन के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button