राज्य समाचार

शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यार्थियों के चयन हेतु क्विज, इग्राईट आइडिया हंट प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

रायपुर। राज्य में बच्चों के लिए 46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी 2019 का आयोजन रायपुर में 15 से 20 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का अवलोकन कर विषय के प्रति रूचि विकसित करना है। बच्चों में स्वतंत्र चिंतन को बढ़ावा देते हुए इग्राईट अवार्ड के लिए नामांकन भरवाना और शैक्षणिक भ्रमण का अनुभव लेकर उन्हें वर्तमान में इन विषयों में हो रही प्रगति से अवगत करवाना है। प्रदर्शनी के दौरान जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के निर्धारित संख्या में डाईट के माध्यम से चयनित बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण रायपुर लाते हुए प्रदर्शनी और विज्ञान से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण उच्च संस्थानों के अवलोकन, अध्ययन का अवसर दिए जाने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए जिला मिशन समन्वय राजीव गांधी शिक्षा मिशन और जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
संबंधितों को डाईट के साथ मिलकर निर्धारित तिथि के पूर्व समस्त प्रक्रिया पूर्ण करते हुए चयन प्रक्रिया, भेजे गए आइडियाज का विवरण और चयनित विद्यार्थियों की सूची 10 अक्टूबर तक उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ अनिवार्यत: भेजने के निर्देश दिए हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button