राज्य समाचार

धारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी

Spread the love

बिलाईगढ़ (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। थाना क्षेत्र के धारासिव गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पनखत्ती तालाब में एक अज्ञात भ्रूण तैरता हुआ मिला। इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिलाईगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब में मिला भ्रूण पूरी तरह विकसित था, उसके आंख, कान, हाथ-पैर पूरी तरह बन चुके थे, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कई महीने का इंसानी भ्रूण हो सकता है। इस अमानवीय कृत्य को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने इसे “मानवता को शर्मसार करने वाला” और “घृणित अपराध” बताते हुए तत्काल जांच की मांग की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज और संभावित संदेहियों की जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि भ्रूण को किसने और क्यों तालाब में फेंका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि समाज की गिरती सोच का दुखद उदाहरण भी है। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले पर कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button