राज्य समाचार

ताम्रध्वज साहू आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भिलाई इस्पात सयंत्र पहुंचे

Spread the love

छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भिलाई इस्पात सयंत्र जाकर संयंत्र के विभिन्न विभागों व परियोजना क्षेत्र में पंहुचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की एवं कर्मचारियों को बधाई तथा शुभकामनाएँ दी।*
ज्ञात हो कि गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी ने एक नई पहल करते हुए,विगत 6 वर्षों से भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर,श्रम वीरों के बीच पहुँचकर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाते आ रहे हैं।इसी परिपेक्ष में आज इस वर्ष भी,लगातर छठवीं बार वे भिलाई स्पात संयंत्र के अधिकारियों एवं श्रमिकों के बीच पहुँचे तथा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना भी की।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सभी दस्तकारों के आराध्य हैं।वे ही सृष्टि के प्रथम श्रमिक हैं,जिन्होंने अपने श्रम से सृष्टि की रचना की।उपस्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को निष्ठा से कर्म करते हुए समाज और देश हित में काम करने के लिए प्रोत्साहित किये।ओर सुरक्षित कार्य निष्पादन तथा स्मृद्ध भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।तथा भगवान विश्वकर्मा से सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्राथना की।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button