August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

रायपुर में बनेगा देश का ‘एवीएशन हब’

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात कर रायपुर को ‘एवीएशन हब’ बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रायपुर भौगोलिक दृष्टि से देश के सभी दिशाओं से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में देश के प्रमुख 11 नगरों से रायपुर का सीधा संपर्क है और प्रतिदिन 24 उड़ाने रायपुर एयरपोर्ट से संचालित होती है।
उन्होंने केंद्र सरकार से रायपुर के एविएशन हब घोषित कर इसके लिए आवश्यक बजटीय प्रावधान करने की मांग की। श्री बघेल ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट देश में एक धूरी की तरह है। यह 6 पड़ोसी राज्यों से जुड़ा है। हाल ही में इसे आधुनिकतम किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की बात को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बिलासपुर और जगदलपुर से उड़ान सेवा प्रारंभ किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, इस संबंध में कार्य प्रगति पर है और नवम्बर-दिसम्बर तक जगदलपुर से विमान सेवा प्रारंभ हो जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close