16/04/2026

CBSE: अब वाट्सएप पर मिलेगा सीबीएसई 10वीॆं और 12वीं परीक्षा का स्टडी मैटेरियल

10वीं और 12वीं परीक्षा को अब स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करवायेगा। इसके लिए बोर्ड कोई शुल्क नहीं लेगा। बस अभिभावक और छात्रों को इसके लिए सीबीएसई के पास एक मेल करना होगा या फिर वाट्सएप पर मैसेज देना होगा। मैसेज और ई-मेल करने से ही छात्रों को स्टडी मैटेरियल उपलब्ध हो जायेगा। बोर्ड ने इसके लिए नंबर 8905629969 भी जारी किया है। इस नंबर पर बोर्ड परीक्षार्थी मैसेज करेंगे तो उन्हें स्टडी मैटेरियल भेज दिया जायेगा। इसके अलावा School@cbse.online पर ई-मेल कर सकते हैं। बोर्ड की मानें तो ईमेल आने के दो से तीन घंटे में सभी कुछ उपलब्ध करवा दिया जायेगा।
वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में कई बदलाव किये गये हैं। इस बदलाव की जानकारी समय से सभी परीक्षार्थी को मिले, इसके लिए यह सुविधा दी जा रही है। इसके तहत टेक्स्ट बुक्स सोल्यूशन, नये पैटर्न के अनुसार वस्तुनिष्ट प्रश्न की जानकारी, सैंपल पेपर भी मिलेगा। साथ ही15 सालों के बोर्ड का क्वेश्चन बैंक भी बोर्ड उपलब्ध करवायेगा। इसके लिए बोर्ड कोई अलग से शुल्क नहीं लेगा।
छह महीने पहले दी गयी सुविधा
बोर्ड ने प्री बोर्ड होने के कई महीने पहले और बोर्ड परीक्षा के छह महीने पहले यह सुविधा दी है। इससे छात्रों को स्कूल के अलावा बोर्ड के स्टडी मैटेरियल से भी मदद मिलेगी। बोर्ड ने स्टडी मैटेरियल को बदले पैटर्न के अनुसार तैयार किया है। इससे पैटर्न की जानकारी समय से छात्रों को मिल जायेगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News