15/04/2026

सीबीएसई : 10 और 12वीं में अब छह तरह के वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे

सीबीएसई 2020 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के पैटर्न में बदलाव करेगा। अब वस्तुनिष्ठ प्रश्न छह तरह के पूछे जाएंगे। बदले हुए पैटर्न की जानकारी बोर्ड ने सभी स्कूलों को भेज दी है।
2020 की बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी वस्तुनिष्ठ सवाल रहेंगे। अभी तक कुछ ही विषयों में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन अगले साल से हर विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। स्कूल स्तर पर इसकी जानकारी विद्यार्थियों को मिले, इसके लिए प्री बोर्ड में भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों से रिजल्ट में होगा सुधार
बोर्ड ने रिजल्ट में सुधार के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर की जांच में शिक्षकों से किसी तरह की गलती नहीं होती है। ऐसे में अंक सही मिलेंगे।
अब ऐसे होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्न
मल्टीपल च्वाइस : इसमें एक सवाल होता है। उत्तर के चार विकल्पों में एक सही होता है।
मल्टीपल रिस्पांस : इसमें एक सवाल और चार विकल्प होते हैं। चारों विकल्प में एक से अधिक उत्तर सही होते हैं। मल्टीपल रिस्पांस वाले प्रश्न अधिकतर प्रतियोगी परीक्षा की प्रवेश परीक्षा में पूछे जाते हैं।
रिक्त स्थान भरें : इसमें कुछ वाक्य दिये जाते हैं, जिनमें एक या ज्यादा रिक्त स्थान होते हैं। सही शब्द भरने होते हैं।
सही और गलत : इसमें कुछ स्टेटमेंट या वाक्य लिखे होते हैं, जिन्हें सही या गलत बताना होता है।
मैचिंग करने वाले सवाल : इसमें दो कॉलम दिये जाते हैं। पहले कॉलम का सही जवाब दूसरे कॉलम में होता है। उन्हें मिलान करना होता है।
रीजन : इसमें एक स्टेटमेंट होता है और उसके कारण में उसकी व्याख्या होती है कि क्यों बोला गया है। छात्रों को दोनों वाक्यों को पढ़ना होगा और यह देखना होगा कि दोनों सही है या नहीं
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गयी है। मल्टीपल च्वाइस के अलावा कई दूसरे तरह के भी वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र पैटर्न की जानकारी स्कूलों को भेज दी गयी है। -डॉ. संयम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News