15/04/2026

नक्सलियों ने की आरएसएस प्रचारक की हत्या

कांकेर। कांकेर के दुर्गुकोंदल थाना इलाके में नक्सलियों ने आरएसएस के एक प्रचारक की हत्या कर दी। प्रचारक का नाम दादू सिंह कोरेटिया बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीती रात संघ प्रचारक के घर में घुस कर उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने इस संबंध में पोस्टर भी लगाया है। जिसमें लिखा है कि दादू सिंह आरएसएस के सक्रिय प्रचारक हैं। भाजपा आरएसएस ब्राह्मण हिंदू फासीवादी संगठन है। आरएसएस की गतिविधियां आदिवासी और दलित विरोधी है।
इसके साथ ही नक्सलियों ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के लेकर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि आरएसएस-भाजपा ने हिटलर शाही व्यवहार करते हुए कश्मीर की जनता को बंदी बनाकर धारा 370 को रद्द कर दिया। दादू सिंह ऐसे संगठन से जुड़कर क्षेत्र में अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। कुछ गुंडा लोगों की मदद से जनता को डरा धमका रहे हैं। आदिवासी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उनपर कार्रवाई की गई है। नक्सलियों ने आरएसएस-बीजेपी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को धमकी दी है कि ऐसे गतिविधियों से दूर रहे। नक्सलियों ने भारी मात्रा में बेनर-पोस्टर फेंक कर 30 अगस्त को भारत बंद का भी आव्हान किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News