राज्य समाचार

पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन से मिले 40 लाख के चांदी के जेवर

Spread the love

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, एक संदिग्ध वाहन से पुलिस को चेकिंग के दौरान लगभग 40 लाख की चांदी और जेवरात बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कार की सीट में बनाया था स्टोरेज : यह मामला महासमुंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग -53 का है। छुईपाली टोल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान सरायपाली की ओर से आ रही कार को देखकर पुलिस को शक हुआ। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर कार के पीछे सीट के नीचे अलग से पट्टीनुमा स्टोरेज में एक थैले में 55 चांदी की सिल्लियां थैले में 11 प्लास्टिक पैकेटों में चांदी के पायल जैसे जेवरात भरे मिले। पुलिस ने उक्त सामान सामान के बिल प्रस्तुत करने को कहा लेकिन तीनों युवक बिल प्रस्तुत नहीं कर पाए।
40 लाख की चांदी बरामद -पुलिस ने चांदी की सिल्लियां और जेवरात जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 102 के तहत तीनों को अवैध चांदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कार में 86.650 किलो की चांदी की 55 सिल्लियां और 11 प्लास्टिक बैग में 22.530 किलोग्राम के चांदी की कुल कीमत 40 लाख रूपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक टोयोटो इतियास कार यूपी 80 4222 कटक(ओडिशा) से आगरा (उत्तरप्रदेश) की और जा रही थी। पुलिस ने कार से दरयाब सिंह (60) शाहगंज आगरा, प्रमोद जुरेल (28) हाथरस मध्यप्रदेश और दुर्जन सिंह ( 50) आगरा निवासी को बिल नहीं दिखाने पर गिरफ्तार किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button