राज्य समाचार

महिला गार्ड बुकिंग लॉबी का लोकार्पण

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष (सेक्रो) रेखा कौशल ने रायपुर मंडल के संयुक्त चालक दल एवं गार्ड बुकिंग लॉबी बीएमवाई के महिला विश्राम कक्ष का उद्घाटन किया। इसका लाभ इस लॉबी से जुड़े हुए सभी महिला कर्मियों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत महिला ऑफिस स्टॉफ को मिलेगा।
सेक्रो अध्यक्ष ने लॉबी प्रांगण में पौधारोपण किया। कैंटीन में खानपान की व्यवस्था की जांच एवं कैंटीन की साफ-सफाई देखी। परिसर में कार्यरत विभिन्ना महिला कर्मियों से मिलकर उनके कार्य तथा उससे संबंधित समस्याओं पर चर्चा की उन्हें प्रोत्साहित किया। इस कक्ष में महिला कर्मचारियों की निजता एवं विश्राम की पूर्ण पृथक व्यवस्था है। इससे कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण की अनुभूति होगी, उनका मनोबल बढ़ेगा।
मरीजों से की मुलाकात
अध्यक्ष सेक्रो व पदाधिकारियों ने चरोदा स्थित रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की एवं उनका हालचाल जाना। उन्हें दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली, सभी मरीजों को बिस्किट, फल एवं टॉवेल प्रदान किए ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button