16/04/2026

सुषमा ने दी थी छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात- सांसद सोनी

रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती स्वराज का छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव रहा है और उन्होंने ही छत्तीसगढ़ को एम्स की सौगात दी थी।
सांसद सुनील सोनी प्रदेश के अन्य भाजपा सांसदों के साथ बुधवार को सुबह पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निवास गए और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से देश को गहरा नुकसान हुआ है। उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में देश का मान विदेशों में बढ़ाया। छत्तीसगढ़ में उन्होंने काफी दौरा किया और यहां के समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तैयार रहती थी। उन्होंने ही यहां के पिछले पन को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए एम्स की आधारशिला रखी। वे हर चुनाव में प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए आती रही हैं। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News