राज्य समाचार

पुलिस के हाथ लगा नक्सलियों का खजाना, AK-47 समेत 3 रायफल और जिंदा कारतूस बरमाद

Spread the love

 

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को नक्सल उनमूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है. भैरमगढ़ के उतला जंगल में जमीन के नीचे छिपा नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरमाद किया गया है. AK-47 समेत 3 रायफल, 9 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरमाद हुआ है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजान दिया गया. सूचना पर भैरमगढ़ थाना से पुलिस बल और डीआरजी को उतला गांव के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया. सर्चिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, तब जवानों को जमीन के नीचे छिपा नक्सली डंप मिला. सुरक्षित तरीके से जवानों ने जमीन के अंदर गाड़कर रखे गए नक्सली डंप को सुरक्षित रूप से बरामद किया.

नक्सल डंप से मिले हथियार और जिंदा कारतूस

01 नग AK-47 रायफल
01 नग .315 बोर रायफल
01 नग सिंगल शॉट रायफल
01 नग 9 एमएम पिस्टल
02 नग AK-47 मैगजीन
45 नग AK-47 जिंदा राउंड
25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड
06 नग .315 बोर रायफल के जिंदा राउंड
बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री को थाना भैरमगढ़ लाकर विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं. आत्मसमर्पित नक्सलियों से लगातार नक्सली संगठन की गतिविधियों और पूर्व में संगठन से जुड़ी घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है. इसी से मिली सूचना के आधार पर भैरमगढ़ में नक्सली डंप बरामद करने में सफलता मिली है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button