08/04/2026

रायपुर। हालांकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है, टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त कोंटा के विधायक कवासी लखमा ने आज अपना नामांकन फार्म खरीदा। अपने समर्थकों के साथ लखमा जिला निर्वाचन कार्यालय सुकमा पहुंचे।
कवासी ने कहा कि वो 22 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। स्पष्ट है कि प्रत्याशी चयन तक फिलहाल अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे।
माना जा रहा कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 20 अक्टूबर के आसपास आ सकती है। कवासी उसके बाद ही नामांकन दाखिल करेंगे। कवासी को टिकट मिलना तय माना जा रहा है । कवासी चार बार के विधायक हैं। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता भी हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News