कोरबा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. गोपाल सिंह कंवर की ‘छुट्टी’, डॉ. रविकांत दास होंगे नए अस्पताल अधीक्षक

डॉ. कंवर को जशपुर मेडिकल कॉलेज की कमान; प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में 14 चिकित्सकों एवं अधिकारियों की पदस्थापना बदली
कोरबा | ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क कोरबा के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वर्तमान प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल सिंह कंवर को कोरबा से हटाकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर का प्रभारी अधिष्ठाता नियुक्त किया है। उनके स्थान पर रायपुर मेडिकल कॉलेज के अस्थिरोग विभाग में पदस्थ प्राध्यापक डॉ. रविकांत दास को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का प्रभारी अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 3 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश क्रमांक ESTB-1/4216/2026-ME के अनुसार प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सुचारू संचालन के लिए कुल 14 चिकित्सकों एवं अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
डॉ. कंवर को कोरबा से जशपुर भेजा
डॉ. गोपाल सिंह कंवर प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग के साथ कोरबा मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय में प्रभारी अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन ने अब उन्हें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर का प्रभारी अधिष्ठाता बनाया है। वहीं, डॉ. रविकांत दास वर्तमान में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अस्थिरोग विभाग में प्राध्यापक हैं। उन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय की प्रशासनिक कमान सौंपते हुए प्रभारी अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
देखिए पदस्थापना आदेश की पूरी सूची
1. डॉ. प्रतिभा जैन शाह
प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम।
2. डॉ. अजय कोसाम
प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग एवं प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम से प्राध्यापक, शिशुरोग विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव।
3. डॉ. गोपाल सिंह कंवर
प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर।
4. डॉ. एस.पी. कुजूर
प्राध्यापक, सर्जरी विभाग एवं अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कुनकुरी-जशपुर से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
5. डॉ. रविकांत दास
प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा।
6. डॉ. अविनाश मेश्राम
संचालक सह प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्राध्यापक सह संचालक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
7. डॉ. आर.सी. आर्य
प्राध्यापक, पैथोलॉजी विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
8. डॉ. राकेश निगम
प्राध्यापक, निश्चेतना विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
9. डॉ. एन.आर. बेन
प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर।
10. डॉ. ओंकार कश्यप
प्राध्यापक, बायोकेमिस्ट्री विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जांजगीर-चांपा।
11. डॉ. कुलदीप सांगा
प्राध्यापक, दंतरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग से प्राध्यापक, दंतरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
12. डॉ. अमित अग्रवाल
प्राध्यापक, जनरल सर्जरी विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग।
13. डॉ. अरुणेश सिंह
प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग एवं प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ से प्राध्यापक, अस्थिरोग विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर।
14. डॉ. जयपाल चंद्रवंशी
प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ से प्रभारी अस्पताल अधीक्षक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़।
15 दिनों में संभालना होगा कार्यभार
शासन ने संबंधित चिकित्सकों एवं अधिकारियों को आदेश जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समयावधि में भारमुक्त नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी को स्वतः भारमुक्त माना जाएगा। स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना के लिए भारमुक्त करने तथा भारमुक्ति आदेश की प्रति चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है और सभी पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
कोरबा मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक कमान बदलने के बाद अब निगाह इस बात पर रहेगी कि नए प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ. रविकांत दास अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कितना प्रभावी सुधार ला पाते हैं।
Live Cricket Info
