ब्रेकिंग न्यूज़

व्यापम परीक्षा में फर्जी निर्देश पत्र की जांच में वसूली का मामला, ट्रेनी एसआई निलंबित

Spread the love

 

रायपुर।  व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षक और व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2026 से जुड़े फर्जी निर्देश पत्र की जांच के दौरान अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला नवा रायपुर के राखी थाने में दर्ज किया गया है। जांच के दौरान एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख रुपये मांगने और 80 हजार रुपये लेने की शिकायत मिली थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, व्यापम परीक्षा से संबंधित फर्जी निर्देश पत्र एक कोचिंग संचालक के वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रसारित हुआ था। पुलिस ने ग्रुप से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति को थाने बुलाकर मामले को रफा-दफा करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की गई और बाद में 80 हजार रुपये ले लिए गए। जब संबंधित व्यक्ति को पता चला कि उसकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है, तो उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की।

जांच में पाया गया कि ट्रेनी एसआइ ने पुलिस विभाग की निष्पक्ष कार्यप्रणाली का उल्लंघन किया और पद का अनुचित उपयोग किया। इस मामले में महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया गया है। फर्जी व्यापम निर्देश को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस की जांच आठ माह से जारी है, लेकिन अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच एएसपी चंचल तिवारी को सौंपी गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button