राज्य समाचार

माओवादियों के प्रेशर IED में हुआ विस्फोट: अलग-अलग घटनाओं में पर्यटक दल का एक सदस्य सहित दो नाबालिग घायल

Spread the love

 

बीजापुर।  जिले के उसूर थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग घायल हो गए। इनमें एक सुकमा जिले से नीलम सराई जलप्रपात घूमने आए पर्यटक दल का सदस्य है, जबकि दूसरा ग्रामीण मवेशी चराने के दौरान विस्फोटक की चपेट में आ गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, पहली घटना में सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करीगुण्डम के 7-8 युवक और नाबालिग नीलम सराई जलप्रपात घूमने आए थे। जलप्रपात से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर IED पर पैर पड़ने से 13 वर्षीय सोढ़ी देवा, पिता हुंगा सोढ़ी, घायल हो गया। विस्फोट में उसके दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई।

 

 

घायल नाबालिग को तत्काल उसूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

दूसरी घटना ग्राम नम्बी के जंगल क्षेत्र में हुई। यहां दो ग्रामीण मवेशी चराने नम्बी जलधारा की ओर गए थे। इसी दौरान जंगल में माओवादियों द्वारा पूर्व में लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से 15 वर्षीय विनोद कट्टम, पिता चन्द्रु कट्टम, घायल हो गया। विस्फोट में उसके दाहिने पैर की एड़ी में चोट आई है।

 

 

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल तक जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले नाले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित है। इसके बावजूद सुरक्षा बल आवश्यक सावधानियों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को सुरक्षित बाहर निकालने और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई में जुटे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button